छतरपुर में चल रहा “मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान

छतरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने समानता, नारी शिक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और समान अवसरों के उद्देश्य से चल रहे “मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान के तहत छतरपुर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर सिंचाई कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव और महिला सुरक्षा शाखा की उप निरीक्षक तबस्सुम खान अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानून से जुड़े प्रावधान, नारी शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

“मैं हूं अभिमन्यु-3 – इस चक्रव्यूह को तोडूंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त लिंगभेद और रुढ़िवादी धारणाओं को खत्म कर महिलाओं के विकास और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना है।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उपस्थित लोगों ने नारी सम्मान और सुरक्षा को लेकर इस चक्रव्यूह को तोड़ने का संकल्प लिया।

 

Next Post

पुतला फूंकते समय घायल हुए पुलिस आरक्षक का उपचार जारी

Sat Sep 27 , 2025
सतना : शहर के धवारी चौराहे पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के मंत्री के पुतला दहन करने के दौरान पुलिस के एक आरक्षक बुरी तरह चोटिल हो गए. पुतला दहन करते हुए शुरु हुई झूमाघटकी के चलते आरक्षक सडक़ पर गिर गए. आरक्षक का उपचार जिला चिकित्सालय के […]

You May Like