प्रत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौट के घाट

आरोपी के मृतक की पत्नी से थे प्रेम संबंध, पुलिस ने अंधे कत्ल के आरोपियों को भेजा जेल

छिंदवाड़ा। पुलिस ने गंागीवाड़ा कुलबहरा नदी में मिले शव की हत्या का तीन दिन में खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पाया गया है कि आरोपी मनीष साहू के मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध थे। इसलिए आरोपियों ने षडयंत्र पूर्वक योजना बनाते हुए हत्या को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद शव को कुलबहरा नदी में फेंक दिया था। पूछताछ में आरोपी ने प्रेमिका और अपने साथी के साथ हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित उसके प्रेमी और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

पुतिल को 20 जनवरी को दूरभाष से सूचना मिली कि घटना स्थल गांगीवाड़ा कुलबेहरा नदी के पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। उसकी पास एक मोटर साइकिल पड़ी हुई है। सूचना पर खुनाझिर कला मोहखेड़ केवल सल्लाम के रूप में की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाई कर जांच में लिया गया। जो प्रथम दृश्या सड़क हादसा प्रतीत हो रही थी। शव के शार्ट पीएम में मृतक की मृत्यु गला घौटने एवं सिर में आई गंभीर चोट के कारण होना बताया गया। इसके बाद धारा 103(1) ,238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। एसपी अजय पांडे व एएसपी अवधेश प्रताप सिंह एवं सीएसपी अजय राणा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने टीम का गठन किया गया। टीम ने मृतक के मोबाईल नंबर की सीडीआर एवं पीएसटीएन के जानकार, मृतक के पिता और भाई से पूछताछ की गई। वही घटना स्थल के पास लगे सीसीटीव्ही खंगाले गए।

शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर की थी हत्या

पुलिस की जांच में मृतक केवल सल्लाम की पत्नी विनिता सल्लाम के आरोपी मनीष साहू से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी मृतक को पता चलने पर उसने पत्नी से आए दिन विवाद और झगड़ा होने लगा। इसी कारण विनिता सल्लामा के कहने पर आरोपी मनीष साहू ने उसके दोस्त विकाश उर्फ विक्की साहू के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक योजना बनाई। आरोपी ने 18 जनवरी को मृतक को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद गांगीवाड़ा कुलबेहरा नदी के पास ले जाकर मृतक का गमछे से गला घोंटकर उसके सिर और मुंह पर पत्थर पटकर हत्या कर दी। घटना को सड़क हादसा का रूप देने के उद्देश्य से मृतक का शव एवं मोटर साइकिल को कुलबेहरा नदी में फेंक दिया। जो आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में सारी घटना से अवगत कराया। संभावित स्थानों में पतासाजी कर आरोपी मनीष साहू पिता स्व. शोभाराम साहू उम्र 30 साल निवासी खूनाझिरकला चौकी उमरानाला थाना मोहखेड, विकास उर्फ बिक्की पिता संतोष साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम छुई थाना कान्हीवाडा जिला सिवनी हाल इमलीखेडा थाना कोतवाली और विनिता सल्लाम पति स्व. केवल सल्लाम उम्र 32 साल निवासी ग्राम खूनाझिर कला सेमरढाना चौकी उमरानाला थाना मोहखेड़ को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से की गई जप्ती सामग्री

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पत्थर, घटना समय पहने हुए स्वयं के कपडे और मृतक केवल सल्लाम का टूटा हुआ मोबाईल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्र. एमपी 28 जेडए 5106 और घटना समय पहने हुए स्वयं के कपडे जब्त किए गए।

इन रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस मामले में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत थाना प्रभारी देहात, उपनिरीक्षक रामकुमार बघेल, देवकरण डेहरिया, सउनि. कमलेश सत्यार्थी, आरक्षक गजानंद मरपेि, सौरभ बघेल, ओमनरेश बघेल पन्नालाल इवनाती, म. आरक्षक संगीता, सैनिक दयाराम की विशेष भूमिका रही।

Next Post

भारत पर्व में होंगे लोक गायन एवं लोक नृत्य के आयोजन

Thu Jan 23 , 2025
सतना /गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर लोकतंत्र के लोक उत्सव ’’भारत पर्व’’ का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग द्वारा चयनित लोक कलाकारों द्वारा भारत पर्व में लोक गायन और देशभक्ति लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। इसी […]

You May Like