जागृति- शैलेन्द्र को शोकॉज, निष्कासन की तलवार लटकी

जबलपुर: भाजपा के दो कार्यकर्ताओ के बीच फोन पर हुई वार्तापाल में समाज विशेष को लेकर की गई टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इसके साथ ही सियासी पारा भी चढ़ गया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इस बीच मंथन के बाद पार्टी ने एक्शन ले लिया हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने आचार्य विद्यासागर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति शुक्ला एवं भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

इसके साथ ही इस कृत्य की निंदा की है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए दोनों को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जा सकता है।जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने नोटिस में कहा है आपके द्वारा फोन पर हुई वार्तालाप में समाज विशेष की भावनाएं आहत हुई है जिससे समाज को आघात लगा है और सामाजिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है इसीलिए 3 दिवस के अंदर अगर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो दोनो को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जा सकता है।
क्या है मामला
विदित हो कि एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह व मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला के बीच हुई बातचीत में जैन समाज को लेकर आपत्तिजक टिप्पणी हुई। जिसको जैन समाज में आक्रोश फैल गया था।

Next Post

बदमाशों के उपद्रव में 1900 उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई रुकी

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर: पाटन सरोंद सबस्टेशन में शराब के नशे में धुत बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। इसके साथ ही ऑपरेटर को धमकाने के साथ फीडर को बंद कर दिया। इस दौरान करीब 1900 उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर […]

You May Like