
छतरपुर। थाना ओरछा रोड क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी के सामने शनिवार को एक ऑटो (आपे) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एफआरवी वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस टीम ने घायल चालक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
इस दौरान पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता देखने को मिली। एफआरवी में तैनात प्रधान आरक्षक राहुल पटैरिया, आरक्षक सतपाल सिंह और पायलट सुमित शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की है। पुलिस की सक्रियता से घायल को समय रहते उपचार मिल सका।
