
जबलपुर। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कंफेडरेशन ऑफ डिफेंस रिकग्नाइज्ड एसोसिएशन्स के द्वारा देश के सभी रक्षा प्रतिष्ठानों, इकाईयों और कारखानों में डिमांड अटेंशन डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का शीघ्र गठन कराना और उसकी सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से लागू कराना रहा। जीसीएफ जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए मांग-बैज धारण किए और दोपहर अवकाश के दौरान मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनकी मांगों को भारत सरकार तक अग्रेषित करने का अनुरोध किया गया।
कर्मचारियों की मांगों में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का तत्काल गठन एवं इसकी सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करना, यदि गठन या क्रियान्वयन में देरी होती है, तो कर्मचारियों को अंतरिम राहत प्रदान करना शामिल रही।
