पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम तो पहले से ही सभी को पता थे: अजय सिंह राहुल

जबलपुर। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से भाजपा ने देश की मशीनरी झोंकी थी, और जैसा चुनाव लड़ा, उसके बाद से ही सभी जानते थे कि वहां का चुनाव परिणाम क्या आने वाला है। और जो चुनाव के बाद परिणाम सामने आया उसे भारत के हर नागरिक ने वैसा ही सोचा था। पश्चिम बंगाल में जो घटनाएं घटित हो रहीं हैं वो उचित नहीं है। हमारे देश में प्रजातंत्र का राज रहा है, वो बना रहे, ये हर भारतीय के लिए अच्छा है। ये सारी बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जबलपुर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं।

इस दौरान उनसे पूछा गया कि आपका अचानक जबलपुर दौरे के पीछे की मुख्य वजह क्या है जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जबलपुर वरिष्ठों से मुलाकात को निकले हैं। इसमें सिर्फ मुलाकात हो रही है, राजनीति की हमारी मुलाकात में कोई गुंजाइश नहीं है।

आने वाला समय बताएगा किसका कितना असर हुआ

वहीं राहुल गांधी के स्टैंड को लेकर उन्होंने कहा कि उनका जो स्टैंड होगा, वो एक-एक कार्यकर्ता का स्टैंड होगा। इस दौरान बंगाल के चुनाव परिणाम का मप्र में क्या असर होगा, पूछने पर उन्होंने कहा कि मप्र के चुनाव के लिए अभी तो समय है। समय आएगा तब देखेंगे किसका कितना असर होता है।

Next Post

किसानों के प्रति असंवेदनशील है रेखा सरकार का रवैयाः नरेश कुमार

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने प्रदेश सरकार पर किसानों के मुद्दे पर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया है और कहा कि किसानों की समस्या को हल करने में रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। डॉ. कुमार […]

You May Like