ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों से तत्काल देश छोड़ने की अपील

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनज़र भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका और ईरान के बीच हाल के दिनों में बढ़े टकराव और संभावित सैन्य गतिविधियों को देखते हुए भारतीयों से अपील की गई है कि वे परिस्थितियां बिगड़ने से पहले सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें और यथाशीघ्र देश छोड़ दें।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, वे स्थानीय दूतावास के संपर्क में रहें, अपनी जानकारी पंजीकृत कराएं और अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही, नए सिरे से ईरान की यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को फिलहाल अपनी यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है।

सरकार ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर निकासी संबंधी विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। एडवाइजरी के बाद वहां रह रहे भारतीयों और उनके परिजनों में चिंता बढ़ गई है।

Next Post

पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान चंद्र प्रभु का मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया गया

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। अशोका गार्डन स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आज सोमवार 23 फरवरी को भगवान चंद्र प्रभु का मोक्ष कल्याण महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। प्रातःकाल भगवान को सिंहासन से विराजमान कर पांडुकशिला पर स्थापित किया गया, जहां महामस्तकाभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। इसके पश्चात निर्वाण लाडू […]

You May Like