छतरपुर: छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परापट्टी में विधायक ललिता यादव ने कुल 58 लाख 10 हजार 850 रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी मोहल्ला परापट्टी में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित समाज भवन का लोकार्पण कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।
कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम आमखेरा में 25 लाख रुपये एवं 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मांगलिक एवं सामुदायिक भवनों का भूमि पूजन किया। इसके अलावा खजवा सरकार के पास 50 हजार 908 रुपये की लागत से बेंच स्थापना कार्य तथा परापट्टी तिराहा के समीप 2 लाख 58 हजार 942 रुपये की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।
विधायक ललिता यादव ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सामाजिक सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
