बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में सेवा एवं स्नेह का दिया संदेश

ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आज सामाजिक सरोकारों के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वहां निवासरत बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ संवाद स्थापित किया तथा आत्मीयता का भाव प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने बाल निकेतन के बच्चों के साथ खेल-कूद एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, वहीं वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर उनके अनुभवों को सुना और उनका सम्मान किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा मिठाई, फल, लस्सी एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे वहां का वातावरण आनंदमय एवं भावनात्मक बन गया।

इस सेवा कार्य में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. सपना दुबौलिया एवं श्रीमती रोली श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों को विकसित करती हैं।महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्र समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें और एक संवेदनशील नागरिक बन सकें।

Next Post

लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस 2 मई से

Sat Mar 28 , 2026
ग्वालियर: लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 प्रान्त की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस आगामी 2 एवं 3 मई को रंगमहल गार्डन में भव्य रूप से आयोजित होने जा रही है। इस आयोजन का नेतृत्व प्रान्त के प्रांतपाल सुधीर बाजपेई करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस पूरे लायंस वर्ष का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता […]

You May Like

Play sound