रिटायर्ड इंजीनियर के साथ साइबर ठगी, जालसाज ने खाते से उड़ाए 1.13 लाख

भोपाल: कोहेफिजा इलाके में एक 76 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर को झांसे में लेकर साइबर जालसाजों ने 1,13,900 रुपए की ठगी कर दी. जालसाज ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर कर बुजुर्ग को उनके बिल की खामियों को सुधारने के नाम पर आनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए.जानकारी के मुताबिक पीड़ित महेंद्र कुमार गुप्ता के मोबाइल पर 20 अगस्त को एक अंजान नंबर से काल आई. गुप्ता को कालर ने बताया कि वह बिजली विभाग का कर्मचारी है.

ठग ने कहा कि उनका 1,918 रुपए का बिजली भुगतान पुराने आईवीआरएस नंबर पर दर्ज है. इसे नए कनेक्शन पर अपडेट करने के लिए एक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. बुजुर्ग इंजीनियर ठग की बातों में आ गए और उसने उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा. लिंक को डाउनलोड कराते हुए पहले 12 रुपए बुजुर्ग से ट्रांसफर कराया गया. कुछ देर बाद बुजुर्ग इंजीनियर के खाते से भारी राशि कट गई. थाने पहुंचकर पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई

Next Post

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार, 6 घायल, 3 गंभीर

Sun Aug 30 , 2026
रीवा: रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डिहिया के समीप सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से तीन हालत गंभीर बताई गई है.जानकारी के अनुसार कार […]

You May Like