डिजिटल मोड में भोपाल: 15 दिन में फाइलों के बोझ से मुक्त होगा कलेक्ट्रेट

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कामकाज को पूरी तरह डिजिटल करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी प्रकार की जांच रिपोर्ट ऑफलाइन स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभागों को अपने प्रकरण 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन दर्ज कर प्रस्तुत करने होंगे.

बैठक में गैस एजेंसियों की जांच, उपार्जन केंद्रों पर तुलाई, बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण समेत विभिन्न प्रशासनिक मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इन सभी जांचों की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाए. साथ ही विभागों में चल रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी भी डिजिटल रूप में देने को कहा गया.

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ऑफलाइन फाइल लेकर उनके पास न आए. बैठक के दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी विभागवार जानकारी ली.

बैठक के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने जमीन और घरेलू विवाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की. इस पर कलेक्टर ने एडीएम सुमित कुमार पांडे, एडीएम प्रकाश नायक, अंकुर मेश्राम सहित संबंधित एसडीएम को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए.

 

Next Post

आर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री की छुट्टी, ट्रंप प्रशासन ने अचानक दिखाया बाहर का रास्ता, US सेना में हड़कंप

Thu Apr 23 , 2026
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसेना सचिव जॉन फेलन को अचानक पद से हटा दिया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य नेतृत्व में हो रहे इन बड़े बदलावों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिका इस समय मिडिल ईस्ट में लंबे सैन्य तनाव में उलझा हुआ […]

You May Like