बैंक क्लर्क के खातों से साइबर ठग ने उड़ाए 6.15 लाख

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगा नगर निवासी एक बैंग की महिला क्लर्क के खातों से साइबर ठग ने 6 लाख 15 हजार रूपए उड़ा लिए। महिला ने कोई ओटीपी शेयर नहीं किया था उसका ठग ने मोबाइल हैक कर फ्रॉड को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधडी एवं आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक में शनिवार को श्रीमति शिखा विक्रम 40 वर्ष निवासी राजुल सिटी गंगा नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह स्टेट बैंक शाखा विजय नगर में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसने मोबाईल के मैसिज चैक किये तो उसके मोबाईल के मैसिज बाक्स में एकाउंट से ट्रांजेक्शन के ओटीपी थे।

उसके एचडीएफसी बैंक एकाउंट से 5 लाख 63 हजार 676 रूपये एवं एसबीआई बैंक एकाउंट से 52 हजार 279 रूपये अनाधिकृत रूप से लेेनदेन हुआ जबकि उसके द्वारा किसी भी प्रकार की ओटीपी नहीं दी गयी। किसी अज्ञात ने उसके मोबाईल को हैक करके उसके दोनों खातो से कुल 6 लाख 15 हजार 955 रूपये का फ्रॉड किया गया है।

Next Post

वृद्धा पर झपट्टा मारकर पर्स लूटा

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत लाल चौक में बाइक सवार लुटेरों ने एक वृद्धा पर झपट्टा मारकर उसका पर्स लूट लिया और फरार हो गए।लूटे गए पर्स में नगदी, मोबाइल, चाबि यां रखी हुई थी।पुलिस के मुताबिक उमेश भाटिया 50 साल निवासी रतन कालोनी नर्मदा रोड गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like