वृद्धा पर झपट्टा मारकर पर्स लूटा

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत लाल चौक में बाइक सवार लुटेरों ने एक वृद्धा पर झपट्टा मारकर उसका पर्स लूट लिया और फरार हो गए।लूटे गए पर्स में नगदी, मोबाइल, चाबि यां रखी हुई थी।पुलिस के मुताबिक उमेश भाटिया 50 साल निवासी रतन कालोनी नर्मदा रोड गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी फर्नीचर की दुकान गोरखपुर गुरुद्वारा के पास है.

शनिवार सुबह माँ श्रीमती रतना भाटिया 72 वर्ष योगा के लिये भंवरताल गार्डन गयी थी जो योगा पश्चात भंवरताल गार्डन से पैदल घर लौट रही थी कि लगभग 08.10 बजे भंडारी अस्पताल से बारे लाल चौक के बीच दो अज्ञात लडके जो मोटर सायकिल पर सवार थे पीछे तरफ से आये और झपटा मार कर माँ के हाथ से पर्स छीन कर भाग गए। पर्स मे मोबाईल, घर की चाबियाँ और 250 रुपये रखे थे।

Next Post

सब्जी लेने गई वृद्धा हुई ठगी का शिकार

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर:तुम्हारे परिवार में परेशानी चल रही है, तुम अपने जेवर उतारकर हाथ में रखो तुम्हें माता दिखेगी, तुम्हारी समस्या का समाधान हो जायेगा। यह बातें कहते हुए ठगों ने कहते हुए सब्जी लेने गई वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर सोने चांदी के जेवरात उतरवाकर थैले में रखवाकर लेकर फरार […]

You May Like