चंदन नगर- कालानी नगर सड़क को शासन से मिली हरी झंडी

इंदौर: पश्चिम क्षेत्र को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली सड़क का गजट नोटिफिकेशन हो ही गया. इसके साथ ही पश्चिमी रिंग रोड से एयरपोर्ट जुड़ जाएगा. यह मास्टर प्लान की रिंग रोड को पूरा करेगी. यह बात अलग है कि तय अलॉयमेंट की जगह दूसरे अलॉयमेंट पर बन रही है. इस सड़क के बनने का रास्ता साफ होते है ही, यह कहा जा सकता है कि पांच विधायक और चार महापौर रिंग रोड को एयरपोर्ट से जोड़ नहीं सके, वो सड़क महापौर पुष्यमित्र भार्गव बनाने जा रहे है. यह सड़क एयरपोर्ट रोड से जुड़ने के बाद सुपर कॉरिडोर और उज्जैन रोड जाने के लिए जीवनरेखा साबित होगी.

राज्य सरकार ने चंदन नगर चौराहे से नंदन नगर, नगीन नगर कालानी नगर चौराहे तक सड़क का गजट नोटिफिकेशन कर दिया है. उक्त सड़क का कोच हिस्सा जो मास्टर प्लान में शामिल नहीं था, उसको भी मास्टर प्लान में जोड़ दिया है. करीब 3 किलोमीटर लंबी 60 फीट चौड़ी सड़क का टेंडर और वर्क ऑर्डर पहले ही हो चुका है. ध्यान रहे कि यह सड़क पहले आईडीए की योजना में शामिल थी, लेकिन राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और वोट के कारण मास्टर प्लान की उक्त सड़क बनाने के हिम्मत किसी विधायक या महापौर ने नहीं दिखाई. इस बार महापौर ने पश्चिम क्षेत्र के यातायात दबाव को कम करने की ठान ली थी और उसको जिद बनाकर पूरा करने के भीड़ गए. महापौर ने उक्त सड़क को अपना मिशन बनाकर शासन के सभी विभागों के साथ तालमेल किया और हर स्तर पर सड़क की मंजूरी के निरंतर प्रयास किए. इसी का परिणाम है कि राज्य शासन ने चंदन नगर से कालानी नगर चौराहे तक की सड़क का गजट नोटिफिकेशन कर दिया.

आवागमन हो जाएगा सुगम
महापौर को स्वयं पर पूर्ण आत्मविश्वास होने का परिणाम है कि पश्चिम क्षेत्र को वर्षों से लंबित एक बड़ी सड़क की सौगात देने जा रहे हैं. इस सड़क के बनने के बाद राजमोहल्ला, गंगवाल, महूनाका, बड़ा गणपति की ओर से एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों का आवागमन बहुत कम हो जाएगा. इससे शहर में यातायात दबाव कम होगा. महापौर के कठोर प्रयास और तेज़ प्रशासनिक कार्रवाई, समयबद्ध टेंडर और राज्य शासन की त्वरित स्वीकृति ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ कर दिया है.

शहर पश्चिम क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
– 30 सालों से सड़क निर्माण पैंडिंग था, अब सालों की प्रतीक्षा खत्म पश्चिमी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.
– 18 मीटर चौड़ी नई सड़क पश्चिमी क्षेत्र के लिए बेहद अहम.
– 20 करोड़ रुपए की लागत से मास्टर प्लान की सड़कों से बची राशि से निर्माण.
– टेंडर और वर्क ऑर्डर पहले ही जारी हो चुके है , कार्य शुरू होने में अब कोई अड़चन नहीं.

पश्चिमी क्षेत्र के लिए जीवन रेखा क्यों ?
– यह सड़क शहर के पश्चिमी क्षेत्र को एयरपोर्ट से जोड़कर आगे सुपर कॉरिडोर को सीधी कनेक्टिविटी देगी.
– एयरपोर्ट रोड के कालानी नगर चौराहे से धार रोड, चंदन नगर चौराहे तक नया कॉरिडोर ट्रैफिक लोड कम करेगा और पश्चिमी रिंग रोड से राजेंद्र नगर एबी रोड जाने का सबसे छोटा मार्ग बनेगा.
– नंदन नगर और नगीन नगर के पास करीब 800 मीटर सड़क को भी मास्टर प्लान में शामिल किया गया है.
– सड़क निर्माण क्षेत्र में 200 से अधिक बाधक है , जिन्हें हटाने के लिए नगर निगम ने पहले से तैयारी कर रखी है.

निर्माण का रास्ता साफ
मास्टर प्लान में पश्चिमी रिंग रोड की रिंग एयरपोर्ट रोड को जोड़ने की थी, लेकिन चंदन नगर के कारण यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया क्योंकि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और वोट बैंक का लफड़ा जो था. कांग्रेस सरकार के बाद उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता दो बार, संजय शुक्ला कांग्रेस और कैलाश विजयवर्गीय विधायक बने, लेकिन भाजपा की सत्ता होने के बाद भी उक्त सड़क का शेष भाग बनाने की हिम्मत नहीं जुटा सके. इसी तरह कैलाश विजयवर्गीय, उमाशशि शर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे, मालिनी गौड़ महापौर रहे, लेकिन किसी ने भी उक्त सड़क को बनाने की हिम्मत नहीं जुटाई. महापौर बनते ही पुष्यमित्र भार्गव ने उक्त सड़क का कठिन कार्य हाथों में लिया और उसके निर्माण का रास्ता साफ किया. अब सड़क निर्माण शुरू होना ही शेष बचा है.

Next Post

आस्था के रास्ते में बाधा: बदहाल सड़क के कारण अंजनीलाल मंदिर जाना हुआ दूभर

Mon Feb 16 , 2026
ब्यावरा। स्थानीय अंजनीलाल मंदिर मार्ग के जर्जर अवस्था में होने से श्रद्धालुओं, राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि स्थानीय इंदौर नाका स्थित गायत्री मंदिर के यहां से अंजनीलाल मंदिर मार्ग है, यही रास्ता आगे कई गांवों तक जाता है, किंतु गायत्री मंदिर से दो […]

You May Like