
ब्यावरा। स्थानीय अंजनीलाल मंदिर मार्ग के जर्जर अवस्था में होने से श्रद्धालुओं, राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
गौरतलब है कि स्थानीय इंदौर नाका स्थित गायत्री मंदिर के यहां से अंजनीलाल मंदिर मार्ग है, यही रास्ता आगे कई गांवों तक जाता है, किंतु गायत्री मंदिर से दो सौ के बंधा तक रास्ता काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में होने के कारण पैदल राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में बहुत अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. अधिकांश जगह मार्ग काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में होने से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
उखड़े मार्ग पर मचा रहता पानी, कीचड़
उखड़े मार्ग पर काफी पानी भरा होकर कीचड़ मचा रहता है, जिससे परेशानी और अधिक होती है. अंजनीलाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. वाहनों के पहिए से पानी, कीचड़ उछटने से पैदल राहगीरों का आना-जाना भी मुश्किल होता है. कीचड़ से दुपहिया वाहनों के फिसलने, दुर्घटना होने का डर बना रहता है.
