समोआ ने बिजली संकट के कारण आपातकाल की घोषणा की

सुवा, 31 मार्च (वार्ता) समोआ सरकार ने समोआ के मुख्य द्वीप उपोलू में गंभीर बिजली संकट के कारण सोमवार को 30 दिनों के आपातकाल की घोषणा की।

रेडियो न्यूजीलैंड ने सोमवार को कहा कि देश की मुख्य भूमिगत विद्युत केबल में खराबी के कारण पिछले महीने उपोलु में ब्लैकआउट हो गया था, जिसके कारण आगे की मरम्मत करनी पड़ी, तथा तीन प्रमुख जनरेटर खराब हो गए, जिससे बिजली उत्पादन में कमी आई।

समोआ की प्रधानमंत्री फियामे नाओमी माताफा ने पिछले सप्ताह कहा था कि इसके अलावा, खराब मौसम के कारण बिजली लाइनों और खंभों को नुकसान पहुंचा है तथा बैकअप जनरेटरों की विफलता भी इसके लिए जिम्मेदार है।

समोआ की बिजली आपूर्ति में बड़े व्यवधान से निवासियों और व्यवसायों पर असर पड़ा है।

स्थानीय मीडिया समोआ ऑब्जर्वर के अनुसार, बिजली संकट से निपटने के लिए सरकार ने आपातकालीन आदेश जारी किए हैं, जिनमें बिजली से संबंधित उपकरणों पर कर हटाना तथा घरों, व्यवसायों और निजी क्षेत्र को सहायता प्रदान करना शामिल है।

प्रधानमंत्री फियामे ने सोमवार को कहा कि सरकार अप्रैल के अंत से पहले अस्थायी जनरेटरों का समय पर आगमन एवं संचालन सुनिश्चित करेगी, तथा अगस्त में स्थायी जनरेटरों के आने की उम्मीद है।

Next Post

दक्षिण-पूर्वी ईरान में बस पलटने से 14 लोगों की मौत, 46 घायल

Mon Mar 31 , 2025
तेहरान, 31 मार्च (वार्ता) ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत केरमान में रविवार को एक बस के पलटने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 46 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने दी। इरना ने प्रांत के आपातकालीन चिकित्सा सेवा केंद्र के प्रमुख […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।