दक्षिण-पूर्वी ईरान में बस पलटने से 14 लोगों की मौत, 46 घायल

तेहरान, 31 मार्च (वार्ता) ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत केरमान में रविवार को एक बस के पलटने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 46 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने दी।

इरना ने प्रांत के आपातकालीन चिकित्सा सेवा केंद्र के प्रमुख मोहम्मद साबेरी के हवाले से कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार 17:17 बजे प्रांतीय राजधानी केरमान से रावर काउंटी की ओर जाने वाली सड़क पर घटी।

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि घटना के कारण की जानकारी कुछ ही घंटों में प्रदान की जाएगी।

Next Post

रेखा सरकार मंगलवार को विधानसभा में रखेगी कैग की एक और रिपोर्ट

Mon Mar 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 मार्च (वार्ता) दिल्ली सरकार वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा के पटल पर रखेगी। विधानसभा की कार्यसूची में बताया गया है कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता 31 मार्च 2021 में समाप्त […]

You May Like