रेखा सरकार मंगलवार को विधानसभा में रखेगी कैग की एक और रिपोर्ट

नयी दिल्ली 31 मार्च (वार्ता) दिल्ली सरकार वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा के पटल पर रखेगी।

विधानसभा की कार्यसूची में बताया गया है कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता 31 मार्च 2021 में समाप्त हुए साल के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के दिल्ली में वाहन वायु प्रदूषण रोकथाम और शमन पर निष्पादन लेखा परीक्षा प्रतिवेदन की प्रतियां सदन पटल पर पेश करेंगी।

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता सरकार राष्ट्रीय राजधानी की आबकारी नीति से संबंधित कैग की रिपोर्ट, स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कैग की रिपोर्ट और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) से संबंधित रिपोर्ट सहित अब तक पांच कैग की रिपोर्ट सदन की पटल पर रख चुकी है। इस तरह के मंगलवार को पेश होने वाली रिपोर्ट छठी रिपोर्ट होगी, जिसमें दिल्ली सरकार सदन के पटल पर रखेगी। आम आदमी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान की 14 कैग रिपोर्टें लंबित हैं, जिन्हें सदन के पटल पर रखने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था।

Next Post

देश की अर्थव्यवस्था को मोदी ने कर दिया बर्बाद : कांग्रेस

Mon Mar 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत खराब हो गई है और लोग सोना गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं तथा उसे लौटा नहीं पा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्थव्यवस्था मजबूत होने के जुमले में मस्त हैं और इस दिशा […]

You May Like