घूम रहे छात्र पर बाघ ने किया हमला पैर पर बने नाखून के घाव

भोपाल। राजधानी में एक बाघ के हमले से एक छात्र के घायल होने की जानकारी सामने आई है. जानकारी के अनुसार शहर के चंदनपुरा इलाके में संचालित निजी विश्वविद्यालय के छात्र मोहम्मद बोरा के साथ यह हादसा हुआ है. बीते गुरुवार को बोरा जब अपने दो दोस्तों के साथ कैंपस के बाहर घूम रहा था. इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया. छात्र और उसके दोस्तों की लगातार आवाज से बाघ हमला कर झाडियों में जा चुका था, लेकिन इस दौरान उसने छात्र के पैर पर अपना नाखून चुभा दिया था. जिससे गहरा घाव बन गया था और खून भी ज्यादा बह रहा था. छात्र के दोस्तों ने तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया था.

बाघ के हमले की बात को लेकर भोपाल डीएफओ भारती की इस प्रतिक्रिया सामने आई है. जिस पर उन्होंने कहा कि छात्र पर बाघ ने ही हमला किया या किसी अन्य जंगली जानवर ने फिलहला इसकी पुष्टि नहीं पाई है. छात्र के घाव को लेकर डीएफओ की ओर से बताया गया कि यह बाघ के नहीं मालूम हो रहे हैं. उनके अनुसार घटना स्थल के आसपास अन्य जंगली जानवरों जैसे कि हायना, सियार के पद चिन्ह मिले हैं.

Next Post

अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाला आरोपी एवं वाहन पकड़ा गया

Sat Sep 6 , 2025
रीवा।पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत NH30 रोड सुरसा खुर्द मोड़ पर NDPS […]

You May Like