आदि कुमार का हुआ राज्याभिषेक एवं वैराग्य होकर हुई दीक्षा

भोपाल। पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि आज सुवर्तपुरम जो कि अयोध्या का रूप ले चुकी है वहां राजकुमार आदि का राज्याभिषेक हुआ महामंडलेश्वर की नियुक्ति की गई सेना पति की नियुक्ति महाराजा आदि कुमार ने किया। साथ ही षट् कर्म का प्रजा को सिखाए जिनमें असी मसि कृषि आदि कर्म सिखाए ब्याहमीसुंदरी को शिक्षा दी गई। आज देश को बटने नहीं देंगे, गौ वंश को कटने नहीं देंगे का संकल्प भी लिया गया। नीलांजना का नृत्य हुआ उसकी अचानक मृत्य पर महाराज आदि कुमार को इस संसार से वैराग्य हो गया, उन्होंने दीक्षा अंगीकार कर मुनि अवस्था को प्राप्त किया ट्रस्ट के मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि आज प्रातः पात्र शुद्धि, अभिषेक शांतिधारा नित्य पूजन जन्मकल्याणक पूजन संपन्न हुई आज मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाने की बोली के माध्यम से श्री मति किरण पुत्र सुनील लिबास परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

Next Post

ट्रक ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल:मथुरा वृंदावन दर्शन करने जा रहा था परिवार

Mon Jun 9 , 2025
मुरैना: नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर एक ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं सहित एक व्यक्ति घायल हुआ। यह सभी लोग कार से गुना से मथुरा वृंदावन गिर्राज जी के दर्शन करने जा रहे थे। गुना कुंभराज से एक परिवार अपनी कार में […]

You May Like