ट्रक ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल:मथुरा वृंदावन दर्शन करने जा रहा था परिवार

मुरैना: नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर एक ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं सहित एक व्यक्ति घायल हुआ। यह सभी लोग कार से गुना से मथुरा वृंदावन गिर्राज जी के दर्शन करने जा रहे थे। गुना कुंभराज से एक परिवार अपनी कार में सवार होकर मथुरा वृंदावन गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने जा रहा था।

जैसे ही उनकी कार मुरैना के नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर पहुंची। उसी समय टेकरी गांव के पास एक ट्रक चालक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रामकली पत्नी बनवारी, मुस्कान तथा रवि माली घायल हो गए।

Next Post

बसपा नेता की कार के कांच तोड़े, पड़ोसियों पर 12 लोगों के साथ हमले का आरोप

Mon Jun 9 , 2025
मुरैना: गोपालपुरा स्थित हमीर पटेल वाली गली में बसपा नेता के घर में कुछ लोग घुस गए और बाहर निकलते समय कार में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।मुरैना शहर के गोपालपुरा स्थित हमीर पटेल वाली गली में बसपा कार्यकर्ता साधू सिंह गुर्जर का मकान […]

You May Like