सिंगापुर टाउनशिप मेन रोड पर कार हुई बेकाबू, हाईटेंशन पोल से टकराई

इंदौर. सिंगापुर टाउनशिप मेन रोड पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के दोनों एयरबैग खुल गए. दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 09 डब्ल्यूजी 6915 बताया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ. गनीमत रही कि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Next Post

अरब देशों के साथ व्यापार, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ बनाने को प्रतिबद्ध है भारत : मोदी

Sat Jan 31 , 2026
नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के साथ व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है। श्री मोदी ने शनिवार को यहां अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के […]

You May Like