बसपा नेता की कार के कांच तोड़े, पड़ोसियों पर 12 लोगों के साथ हमले का आरोप

मुरैना: गोपालपुरा स्थित हमीर पटेल वाली गली में बसपा नेता के घर में कुछ लोग घुस गए और बाहर निकलते समय कार में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।मुरैना शहर के गोपालपुरा स्थित हमीर पटेल वाली गली में बसपा कार्यकर्ता साधू सिंह गुर्जर का मकान है। उनके घर में एक दर्जन से अधिक लोग घुस गए और गलियां दी।

उसके बाद बाहर आकर उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। एक दिन पहले ही उनके बीच में झगड़ा हुआ था। साधू सिंह गुर्जर के पड़ोसी अपने साथियों के साथ में उनके घर में घुस गए और उनको गालियां दीं। उनको मारने के लिए दौड़े, जब साधू सिंह ने जैसे-तैसे उनसे अपने आप को बचाया तो वे नाराज होते हुए बाहर निकले और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

बिलौआ क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई, मशीनें जब्त

Mon Jun 9 , 2025
ग्वालियर : बिलौआ क्षेत्र में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई टीम द्वारा छपामार कार्रवाई कर 2 एलएनटी, 2 डंपर व एक आई आर जब्त की गई । जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि बिलौआ क्षेत्र में अवैध उत्खनन क़ी सूचना पर खनिज टीम मौके पर […]

You May Like