ग्वालियर : बिलौआ क्षेत्र में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई टीम द्वारा छपामार कार्रवाई कर 2 एलएनटी, 2 डंपर व एक आई आर जब्त की गई । जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि बिलौआ क्षेत्र में अवैध उत्खनन क़ी सूचना पर खनिज टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर 2 एल एन टी, 2 डंपर व एक आई आर जब्त कर संबंधित थाने में अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी प्रदीप कुमार भूरिया, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले एवं पुलिस बल शामिल था।
