भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन कुशाभाव ठाकरे हाल में संपन्न हुआ, जहां छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। पूरा हाल खचाखच भरा था और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां और मेडल प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए उत्कृष्ट भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने सीएम का स्वागत किया।
