अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

मंडला। जबलपुर मंडला राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बीजाडांडी के ग्राम उदयपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना बीजाडांडी थाना क्षेत्र में सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी अनुसार बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मूहखोह निवासी दो युवक जबलपुर से अपने गृह ग्राम मूहखोह लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे बाइक से ग्राम उदयपुर के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क से नीचे झाडिय़ों में जा गिरे और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना बीजाडांडी पुलिस और डायल 100 को दी गई। सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस और डायल 100 कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Post

VIP कॉलोनी में कार से आए चोरों ने सूने घर में किया हाथ साफ

Wed Jul 23 , 2025
रायसेन।शहर की वार्ड चार वीआइपी कॉलोनी में कार से आए वीआइपी चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया।यहां सोना, चांदी के कुछ जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर चोर कार से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना 20 जुलाई की रात की है। जिसके आधार पर […]

You May Like