सिंधिया ने दिग्विजय पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस की सरकार में लालटेन में पढ़ते थे बच्चे

शिवपुरी: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में मंच से दिग्विजय सिंह की पूर्व सरकार पर तंज कसा। बिजली का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला किया। सिंधिया ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब न दिन में बिजली मिलती थी और न ही रात में। बच्चों को मिट्टी के तेल की लालटेन में पढ़ना पड़ता था और सभाएं भी लालटेन की रोशनी में करनी पड़ती थीं।

उन्होंने कहा कि उस समय महिलाएं उनसे बिजली लाने की गुहार लगाती थीं। सिंधिया ने शिवपुरीवासियों को तोहफा भी दिया। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गरेठा में 2 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से बने नए बिजली उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

सिंधिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज बिजली व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। मैंने पहले भी इस क्षेत्र में बिजली पहुंचाई थी और अब नए उपकेंद्रों के माध्यम से सप्लाई को और बेहतर किया जा रहा है। ग्राम गरेठा का यह उपकेंद्र इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को और मजबूत करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

Next Post

भाजपा विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्यरत : अवस्थी

Thu Sep 11 , 2025
ग्वालियर: भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यशाला उच्च न्यायालय परिसर में जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक की अध्यक्षता में हुई। यह कार्यशाला परिचय कार्यशाला के रूप में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं का परिचय कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक दिलीप अवस्थी, सुरेंद्र परिहार तथा कौशलेंद्र […]

You May Like