भाजपा विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्यरत : अवस्थी

ग्वालियर: भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यशाला उच्च न्यायालय परिसर में जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक की अध्यक्षता में हुई। यह कार्यशाला परिचय कार्यशाला के रूप में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं का परिचय कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक दिलीप अवस्थी, सुरेंद्र परिहार तथा कौशलेंद्र राजावत का परिचय जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक ने कराया। इस अवसर पर दिलीप अवस्थी ने कहा कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्यरत है तथा संगठन अधिवक्ता समाज की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहता है।

जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक ने कहा कि अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन एवं हितों की रक्षा के लिए यह साप्ताहिक कार्यशाला की श्रृंखला निरंतर आयोजित की जा रही है और भविष्य में भी इसे और अधिक सारगर्भित बनाया जाएगा।इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि संगठन सदैव उनके सुझावों का स्वागत करता है और उनके विचार संगठन के आगामी कार्यों की दिशा तय करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यशाला के समापन पर धर्मेंद्र नायक ने घोषणा की कि आगामी साप्ताहिक कार्यशाला में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 (आर्टीकल 226) पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर अधिवक्ता रवि जैन, सुनील जैन, सीआर रोमन, निर्मल शर्मा, मयंक बाजपेई, अजय भार्गव, अनिल श्रीवास्तव, दिलीप तोमर, साकेत उडेनिया उपस्थित रहे।

Next Post

सांप ने दो को डंसा, बालक की मौत, महिला गंभीर

Thu Sep 11 , 2025
भिंड: दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सर्प ने एक बालक और महिला को डस लिया। बालक को ग्वालियर रैफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार, असवार के बरहा गांव निवासी रोहित बघेल (15) पुत्र ओमप्रकाश रात […]

You May Like