कांवड़ यात्रा में शामिल युवा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया

बुधनी. सोमवार को क्षेत्र में कावड़ लेकर जा रहे डीजे वाहन के ऊपर खड़े होकर ध्वज लहरा रहे युवक की हाई टेंशन लाइन से टकराने के कारण घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई है. मृतक डीजे कर्मचारी बताया जा रहा है. इस हादसे में एक युवक भी घायल हुआ है जिसका उपचार में किया जा रहा है. मामले में बुधनी थाना पुलिस ने डीजे जप्त कर लिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधनीघाट से श्रावण मास के अंतिम सोमवार को निकली कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. डीजे पर खड़े युवक को ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अनूप चौरे 25 वर्ष पिता गरीबदास, निवासी सोनासंवरी, कांवड़ यात्रा में डीजे के साथ शामिल था. जिसकी करंट लगने से मौत हो गई वहीं हादसे के समय मोहित साहू 22 वर्ष भी वहीं मौजूद था जो करंट लगने से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया है. आयोजन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है, जिससे प्रशासन और आयोजकों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि डीजे के ऊपर संभवत: युवक ध्वज लहरा रहा था जिससे उसे करंट लग गया. जबकि दूसरा व्यक्ति इसमें घायल है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया गया है. घटना शाम लगभग 4.30 बजे बुधनी के सेंट फ्रांंसिस स्कूल के पास होने की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच कार्य प्रारंभ कर दिया है.

Next Post

रूस में ड्रोन हमले विफल

Mon Aug 4 , 2025
वोल्गोग्राद, 04 अगस्त (वार्ता) रूस के बंदरगाह शहर वोल्गोग्राद में परिवहन और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों को वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। रूसी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वोल्गोग्राद के गवर्नर आंद्रे बोचारोव ने सोशल मीडिया पर एक […]

You May Like