स्वतंत्रता दिवस: अलर्ट मेें मोड पुलिस, बीडीडीएस ने की चैकिंग

जबलपुर: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम एवं पतासाजी के लिए बी.डी.डी.एस. टीम ने भीड़़भाड़ वाले स्थान, बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा शासकीय कार्यालयों की चैकिंग की। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर बी.डी.डी.एस. निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ उच्च न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, एवं भीड़भाड़ वाले स्थान, सिविक सैंटर, मॉल गोरखपुर मार्केट, सदर मार्केट, ग्वारीघाट, रेल्वे स्टेशन मेन एवं रेल्वे स्टेशन मदनमहल तथा, दीनदयाल बस स्टैण्ड, में चैकिंग की गयी है। इसके साथ ही शहर एवं देहात के सभी थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, रैन बसेरा, डेरे, एवं किरायेदारों की चैकिंग की जा रही है।

Next Post

सरकार जनता के द्वार: 7,165 में से 3,885 शिकायतें निपटी

Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर: सफल सरकार वही होती है, जिसके पास संख्या बल तो हो, लेकिन उससे कहीं बड़ा जनता का आशीर्वाद हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकारें जनता के छोटे से छोटे विषय की चिंता करते हुए काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान […]

You May Like