छिंदवाड़ा:- कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के मालनवाड़ा गांव में एक बुजुर्ग का शव जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कुंडीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान इतरू पिता बिज्जू भारती निवासी मालनवाड़ा के रूप में हुई है।
बुजुर्ग का शव जंगल में मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।फिलहाल बुजुर्ग द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
