चारों प्रहर हुआ शिव का रुद्राभिषेक
ओंकारेश्वर:नमः शिवाय मिशन शिव कोठी के कार्यालय नमः शिवाय सेवा धाम में शिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई सुबह सूर्य उदय होते ही समस्त शिव मंदिरों में अभिषेक और पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था भक्तों ने बड़ी संख्या में सेवा धाम पहुंचकर प्रयागराज से लाए हुए त्रिवेणी जल से महादेव का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की इस अवसर पर प्रातः 9:00 बजे से सेवा धाम में प्रारंभ हुआ फलाहारी भंडारा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा यह क्रमबद्ध तरीके से दिनभर भक्तों की भीड़ बढ़ती रही शाम 4:00 बजे तक लगभग 20000 से अधिक भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की सेवा धाम में नमः शिवाय मिशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शिवोहम भारती जी महाराज ने आगंतुकों को आशीर्वाद स्वरुप रुद्राक्ष भेंट किया उल्लेखनीय है कि स्वामी शुभम भारती जी महाराज पिछले 50 वर्षों से तपस्या रत है प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 3:00 बजे तक वे नर्मदा नहर के तट पर अब स्थिति पिंजरे में तपस्या रत रहते हैं.
आम भक्तों से उनकी मुलाकात का समय दोपहर 12 से 2:00 बजे तक होता है महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां स्थित विभिन्न शिवालयों में दिनभर पूजन और दर्शन का क्रम चलता रहा भक्ति से उत्प्रोत माता और बहनों ने परिसर में बिलास बाती जलाकर अपने परिवार एवं समाज के सर्व मंगल की प्रार्थना की विशेष पूजन अर्चन के तहत नमः शिवाय सेवा धाम में शाम 6:00 बजे से महेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ प्रथम प्रहार का रुद्राभिषेक रात्रि 9 बजे तक चल फिर 9 से रात्रि12 बजे द्वितीय प्रहार रात्रि 12 से 3 तृतीय प्रहार ,और 3 से 6बजे प्रातः तक चतुर्थ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, 11 वेदपाठी पंडितों ने आचार्य पंडित वसंत अत्रे के नेतृत्व में पूजन सम्पन्न करवाई ।वहीं प्राणेश्वर महादेव का चार प्रहार अभिषेक आचार्य पंडित उमाशंकर सुल्तानपूरे के आचार्यत्व में 5 वेदपाठी पंडितों ने संपन्न करवाया ।
परिसर में नंदीमंडपम में सवा क्विंटल पुष्पों से नंदी भगवान का अभिषेक, 51 किलो दूर्वा से धर्मेश्वरमहदेव का अभिषेक , सवा करोड़ ॐ नमः शिवाय लिखित मंत्रों से परदेश्वर भगवान मंत्रेश्वर महादेव का अभिषेक,सवा पांच लाख बिल्वपत्रों से सर्वेश्वर महादेव का अभिषेक एवं सवा पांच क्विंटल गेहूं से भगवान अन्नपूर्णेश्वर का अभिषेक भक्तों ने किया ।वही परिवार की सुख शांति के लिए भक्तों ने शास्त्रोक्त विधि से मृदा से पार्थिव शिवलिंगों का पार्थिव पूजन किया ।परिसर में पिछले 30 वर्षों से अनवरत ॐ नमः शिवाय का अखंड वाचिक जाप चल रहा है ।महाशिवरात्रि के पवन अवसर पर सेवा धाम में ग्राम शिव कोठी की माताओं ने 36 घंटे का अखंड मंत्र जाप भी सम्पन्न किया ।
एक तरफ जहां सेवा धाम में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक फलाहार वितरित किया गया वही स्वामी जी की तपस्थली नहर स्थित पिंजरे के पास भी सुबह 10 बजे से 1 बजे तक फलहारी प्रसाद का वितरण किया गया ।जिसके पुण्य लाभ हजारों भक्तों ने लिया ।महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर अपने संदेश में सदगुरुदेव स्वामी जी महाराज ने भक्तों को समाज में पीड़ित मानवता की सेवा , नर्मदा माता के पर्यावरण की सुरक्षा तथा गो वंश की रक्षा करने को प्रेरित किया ।
इस तरह महा शिव रात्रि का पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह से संपन्न हुआ।
