
खंडवा। ग्राम बेड़ियांव में अनुसूचित जाति समाज महिला मंडल द्वारा नवनिर्मित शिवमन्दिर के तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा विधि विधान से सम्पन्न हुआ । संपूर्ण समारोह में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली । शोभायात्रा एवं ग्राम भ्रमण में समस्त ग्रामवासी महिलाएं एवं कन्याएं कलश लेकर सम्मिलित हुई साथ ही हवन में सभी ग्रामवासियों ने आहुति अर्पित करके कार्यक्रम का सानंद सम्पन्न किया । समापन कार्यक्रम में सभी समाजों के ग्रामजनों के साथ ही जसवाड़ी, हापला, दीपला, सिंगोट, अमलपुरा, धनोरा, खंडवा नगर सहित अनेक ग्रामों से आए भक्तजनों ने सहभागिता की और प्रसादी ग्रहण की । इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में अपने संबोधन में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने कहा सामाजिक समरसता के बगैर देश का विकास संभव नहीं है, इसलिए समरस समाज का निर्माण हमारा लक्ष्य होना चाहिए । धर्मजागरण के विभाग प्रमुख जयसिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे ।भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज , मुकेश तनवे, भूपेंद्र सिंह चौहान, गणेश कनाडे, पंडित माधवाचार्य जबलपुर, पंडित अशोक मंडलोई, पंडित कथा वाचक सुरेश महाराज जसवाड़ी, अर्जुन सोलंकी, पंडित शिवम् त्रिपाठी, श्याम फूलमाली , हरीश सेन, धर्मेंद्र पांझरे, सरपंच नारायण पटेल, दयाराम कपिल, हरेराम पारेब पारे आनंद पारे, गोपाल पटेल, रवींद्र तिरोले, अजय पटेल, गंगाराम प्रजापति, ऋतुराज सिंह मौर्य, भानु मौर्य सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
