
दमोह। म.प्र.में हुए एकमात्र दतिया उपचुनाव की जीत से उत्साहित जिला कंाग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गाजे बाजे पटाखे फोड़कर मिठाई वितरित कर विजयी जुलुस निकाला। दतिया उपचुनाव में अपने साथियों सहित सक्रिय भागीदारी करने वाले जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा यह चुनाव तो केवल झांकी है भाजपा की कथित नीतियों से आम जनता उब चुकी है इस चुनाव से उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि बिहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्व गृह मंत्री म.प्र. व भाजपा जिला अध्यक्ष अपना पोलिंग बूथ ही हार गये इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उत्साह है और हमे नई संजीवनी मिली हैं। वीरेन्द्र दबे, तिलन सींग, नितिन मिश्रा, परम यादव,प्रदीप पटेल, रजनी ठाकुर, लालचंद राय, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अरविन्द तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, बंसत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहिताश, लाखन सींग,अजय जाटव,गीता लोधी,नौशाद खान, अभिषेक यादव, कमला निषाद,मंजीत यादव,शानु जुनेजा,डिम्पल सेन, अथलेश सोनी, रियाज खान, वीर सिंह ने भी नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा की मोहन सरकार ने सरकारी मशीनरी मतदाताओं के तमाम तरह के प्रलोभन दिये किन्तु जनता की सच्चाई नहीं खरीद पाये। नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राषु चौहान, राजा रौतेला, पप्पू कसोटया, जीशान पठान, रफीक खान, शैलेन्द्र सींग, मिक्की चंदेल, गोपाल मास्टर, खिल्लू ठाकुर ने भी कहा कि दतिया चुनाव से हम भले ही गिनती में नहीं है किन्तु इस जीत से पूरी मोहन सरकार हिल गई। इस अवसर पर अमित नामदेव, विजय रैकवार, अमित पटैल, कुलदीप, मानक अहिरवार, राकेश राय, बाबू चौहान, पप्पू कुशवाहा, ए.के. चिश्ती,दिनेश दुबे, दुर्गेश नामदेव सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
