
सागर। जिले के थाना केसली क्षेत्र अंतर्गत एक एक डम्पर अनियंत्रित होकर एक घर के ऊपर पलट गया था, जिसमें डम्पर चालक अत्यंत गंभीर स्थिति में वाहन के भीतर बुरी तरह फंसा हुआ था। डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। JCB एवं क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात घायल चालक को तत्काल FRV वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) केसली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। कार्य में FRV-19 के स्टाफ आरक्षक क्रमांक 122 बलराम यादव एवं पायलट आकाश डांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही,
