IGI एयरपोर्ट पर गंभीर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के जर्मनी रवाना हुए 3 इटैलियन पैसेंजर्स, एयर इंडिया को नोटिस

नई दिल्ली,  दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। तीन इतालवी नागरिक बिना आवश्यक इमिग्रेशन क्लियरेंस के म्यूनिख (जर्मनी) रवाना हो गए। इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब तलब किया है।

कैसे हुई चूक?

3-4 सितंबर 2026 की रात: तीनों यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1115) से अमृतसर से दिल्ली पहुंचे।

4 सितंबर, 01:45 AM: बिना डिपार्चर इमिग्रेशन पूरा किए लुफ्थांसा फ्लाइट (LH763) से म्यूनिख के लिए उड़ान भरी।

मंत्रालय के अनुसार, ‘हब एंड स्पोक’ ऑपरेशन की एसओपी (SOP) का उल्लंघन हुआ है। यह जांच की जा रही है कि यात्री इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल ट्रांसफर एरिया में कैसे दाखिल हुए और घरेलू-अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर मिलान क्यों नहीं हुआ।

एयर इंडिया और SATS पर सवाल

मंत्रालय ने एयर इंडिया और SATS स्टाफ की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। घटना के वक्त नामित नोडल अधिकारी और निगरानी टीम की अनुपस्थिति पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एयरलाइन से पूछा गया है कि उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए? समाचार लिखे जाने तक एयर इंडिया का पक्ष सामने नहीं आया था।

Next Post

केंद्र सरकार ने 2,000 रुपये तक के UPI और रुपे डेबिट कार्ड लेनदेन पर किसी भी प्रकार का शुल्क वसूलने पर पूरी तरह रोक लगा दी है

Tue Sep 15 , 2026
नई दिल्ली, देश में यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर अतिरिक्त शुल्क लगने को लेकर चल रही सभी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने राजपत्र (गेजट) अधिसूचना जारी कर स्पष्ट कर दिया है […]

You May Like