भिंड में पेट्रोल पंप पर युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

भिंड:जिले के उमरी थाना क्षेत्र में स्थित राजावत फिलिंग सेंटर पर एक जामुन के पेड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिंड अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार उमरी कस्बे में रहने वाला मंतोली पुत्र भिखारीलाल खटीक उम्र 40 वर्ष रविवार दोपहर घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था।

कस्बे से लगभग 2–3 किलोमीटर दूर लंबे समय से बंद पड़े राजावत फिलिंग सेंटर के पास जामुन के पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी पर झूलता देखा गया। लोगों ने पास जाकर पहचान की और तुरंत इसकी सूचना उमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत को दी।

सूचना मिलते ही टीआई मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा बनाते हुए लोडिंग वाहन से भिंड अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के चाचा ने बताया कि मंतोली लंबे समय से दमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित था, इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। मृतक फुटपाथ पर हाथ ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Next Post

दतिया में बुलेट सवारों ने की चलती बाइक से बरसाईं गोलियां, लोगों में दहशत

Mon Dec 8 , 2025
दतिया: एक बार फिर हरदौल मोहल्ला गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यह घटना महीनेभर में इसी क्षेत्र में हुई दूसरी फायरिंग है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बुलेट बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक मोहल्ले की गली में घुसे और चलते-चलते हवाई फायरिंग कर दी। यह […]

You May Like

मनोरंजन