दतिया में बुलेट सवारों ने की चलती बाइक से बरसाईं गोलियां, लोगों में दहशत

दतिया: एक बार फिर हरदौल मोहल्ला गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यह घटना महीनेभर में इसी क्षेत्र में हुई दूसरी फायरिंग है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बुलेट बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक मोहल्ले की गली में घुसे और चलते-चलते हवाई फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। संजीव कुशवाहा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घटना के समय वे घर के अंदर सो रहे थे।

अचानक कट्टे की आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा कि दीपक कुशवाहा और किशन कुशवाहा नाम के युवक बुलेट पर सवार होकर उनके घर के सामने से गुजर रहे थे। आरोपी गाली-गलौज करते हुए हवा में फायरिंग कर रहे थे और उन्हें धमका रहे थे। संजीव ने कहा कि बदमाशों की यह हरकत उनकी जान के लिए खतरा बन सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग के बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। हरदौल मोहल्ला पिछले कुछ समय से आपसी विवाद और फायरिंग की घटनाओं को लेकर खासा चर्चा में है। इससे पहले भी इसी इलाके में विवाद के चलते हवाई फायरिंग की वारदातें सामने आ चुकी हैं।

Next Post

गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर, फरहाना को मिली रनर-अप पोजिशन

Mon Dec 8 , 2025
‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले रोमांचक रहा और गौरव खन्ना ने दर्शकों के भारी समर्थन से ट्रॉफी जीत ली। टॉप-2 में पहुंचकर वे नर्वस थे, लेकिन फैंस की वोटिंग ने उन्हें विनर बना दिया।  ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले रोमांच, इमोशन और ग्लैमर से भरपूर रहा, जहां टीवी […]

You May Like