‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले रोमांचक रहा और गौरव खन्ना ने दर्शकों के भारी समर्थन से ट्रॉफी जीत ली। टॉप-2 में पहुंचकर वे नर्वस थे, लेकिन फैंस की वोटिंग ने उन्हें विनर बना दिया।
‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले रोमांच, इमोशन और ग्लैमर से भरपूर रहा, जहां टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करते हुए विनर का ताज जीत लिया। फिनाले की रात कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन दर्शकों के भारी समर्थन और दमदार गेम के चलते गौरव ने शो का खिताब जीत लिया। गौरव इससे पहले अनुपमा सहित कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुके हैं और पहले से ही एक लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं।
गौरव ने टॉप-2 में पहुंचने के बाद कहा कि वो बेहद नर्वस थे, लेकिन उन्हें अपने फैन्स पर भरोसा था। उनके चाहने वालों ने जमकर वोटिंग कर उन्हें सीजन 19 का विनर बना दिया। बता दें कि उनकी को-एक्ट्रेस और टीवी की सुपरस्टार रुपाली गांगुली ने फिनाले से पहले ही उन्हें एडवांस में बधाई दे दी थी। उनका प्रेडिक्शन बिल्कुल सही निकला।
