
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रविन्द्र भवन भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप्स समिट 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को स्टार्ट-अप और नवाचार का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्ट-अप्स समिट के माध्यम से युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों को एक साझा मंच मिलेगा, जिससे नए विचारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और रोजगार सृजन को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह समिट प्रदेश के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में मंत्रीगण, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्ट-अप उद्यमी, निवेशक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
