ईरान ने अमेरिका के साथ समझौता ज्ञापन पूरा होने की पुष्टि की

तेहरान, 15 जून (स्पूतनिक/वार्ता) ईरान ने अमेरिका के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप देने की पुष्टि की है।

ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने कहा कि इस पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने ईरानी सरकारी टेलीविज़न पर कहा, “समझौता ज्ञापन का मसौदा तैयार हो गया है और शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में इस ज्ञापन पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे।” उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की प्रक्रिया सोमवार रात से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सोमवार रात से सैन्य अभियानों को तुरंत रोकने की बात शामिल है। उन्होंने कहा, “इस ज्ञापन का मतलब दुश्मन पर भरोसा करना नहीं है। यह ज्ञापन बिना किसी भरोसे के तैयार किया गया है। हम अमेरिका की गतिविधियों और उसकी जिम्मेदारियों को पूरा करने पर नज़र रखेंगे।” उप विदेश मंत्री ने कहा कि 19 जून को ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद ईरान अमेरिका के साथ प्रतिबंधों में ढील, परमाणु मुद्दों और आर्थिक सुधार पर चर्चा करेगा।

 

 

Next Post

ईरान कभी भी परमाणु हथियार प्राप्त नहीं कर पाएगा: वेंस

Mon Jun 15 , 2026
वांशिंगटन, 15 जून (स्पूतनिक/वार्ता) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौता यह पक्का करता है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। श्री वेंस ने फॉक्स न्यूज़ से कहा, “इसका मतलब है कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा। वह न […]

You May Like

Play sound