नरवर के किले में खजाने की तलाश में 20 फीट गहरी सुरंग खोदी, पुलिस को मिले औजार

शिवपुरी: नरवर के ऐतिहासिक किले में स्थित मां पसर देवी मंदिर के पिछले हिस्से में खजाने की तलाश में दफीनाखोरों द्वारा खोदी गई 20 फीट गहरी सुरंग मिली है। दफीनाखोरों ने इस सुरंग को झाड़ियों से ढककर छिपाने का प्रयास किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नरवर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल से खुदाई के औजार, एरोसोल स्प्रे कैन और कंबल बरामद कर पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मां पसर देवी मंदिर में माता की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में विराजमान है। ऐसी मान्यता है कि प्रतिमा के नीचे खजाना छिपा हुआ है। इसी विश्वास के चलते दफीनाखोर मंदिर तक पहुंचने के लिए यह 20 फीट गहरी सुरंग खोद रहे थे। खजाने की तलाश में यह खुदाई कई दिनों से रात के समय की जा रही थी। सुबह होने से पहले इसे झाड़ियों से ढक दिया जाता था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल से खुदाई में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार, एरोसोल स्प्रे कैन और कंबल जैसी सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Post

सुरक्षा परिषद में पश्चिमी एशिया पर रूस-चीन के प्रस्ताव पर जमीनी स्थिति के अनुसार चर्चा की जाएगीः रूस

Mon Apr 13 , 2026
मास्को, 13 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए रूस और चीन की ओर से प्रस्तावित संकल्प पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में मतदान की तारीख वहां की जमीनी स्थिति के आधार पर तय की जाएगी। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले, […]

You May Like