जन सुनवाई में चार अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर एक एक दिन का वेतन काटने के आदेश

मुरैना, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट सभाकक्ष में आज जनसुनवाई के समय चार अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने उन सभी का एक एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को 11 बजे से 1 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश हैं। 11 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई के दौरान चार अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। उन अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर अंकित अस्थाना ने दिये। जनसुनवाई में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से चार आवेदन ऐसे पाये गये जिनका टीएल बैठक में निराकरण होना संभव था उन आवेदनों को उत्तरा पोर्टल पर निराकरण के लिए अपलोड किया गया।
कलेक्टर अंकित अस्थाना आज जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रबंधक वाईपी सिंह, उपसंचालक कृषि पीसी पटेल, सिंचाई विभाग के पीएस जाटव, सहकारिता विभाग के उपायुक्त अनुभा सूद अनुपस्थित पाई गईं। इनके स्थान पर सहायक मौजूद थे। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि जनसुनवाई में जिलाधिकारियों की मौजूदगी से ही समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। चारों विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में मौजूद नहीं होने के कारण चारों अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश कलेक्टर ने दिए।

Next Post

करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Tue Mar 11 , 2025
मुरैना, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में आज एक ग्रामीण की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हेतमपुर निवासी कल्ला गुर्जर (45) सुबह घर से निकलकर खेतों में चारा काटने के लिए गया था। चरा काटकर एक […]

You May Like

मनोरंजन