भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के प्रारंभ होने से प्रदेश में पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी और प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक यात्रियों की पहुंच और अधिक सुगम होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ऑफ डेवेलपिंग टूरिज्म सर्किट्स को मध्यप्रदेश में गति देने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। इससे न केवल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में यह सेवा ओंकारेश्वर,ओरछा और पचमढ़ी जैसे प्रसिद्ध स्थलों के लिए उपलब्ध होगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी, विमानन विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
