यातायात दबाव वाले क्षेत्रों के अवैध कब्जों पर चली जेसीबी

जबलपुर। शहरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है। अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि शुक्रवार को शहर के उन हिस्सों पर ध्यान केंद्रित किया जहाँ यातायात का दबाव सबसे अधिक रहता है। कार्यवाही के दौरान गुलौआ चौक, सूपाताल, एस.बी.आई. चौक, आई.टी.आई. चौक, दीनदयाल चौक, छोटी लाइन फाटक से बंदरिया तिराहा होते हुए रामपुर चौक तक, शुक्ला नगर, दशमेश द्वार, गंगासागर रोड, ग्वारीघाट और कछपुरा ब्रिज से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी।

उन्होंने बताया कि दुकानदारों और ठेला संचालकों के साथ सीधा संवाद भी किया गया। टीम द्वारा लोगों को विस्तार से समझाया गया कि सड़कों पर किया गया अस्थाई अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधा बनता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए भी बड़ी चुनौती पैदा करता है। निगम के अतिक्रमण दस्ते ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी सीमा में रहकर व्यापार करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर अनुशासनात्मक और चालानी कार्रवाई की जाएगी, ताकि व्यवस्था स्थायी बनी रहे।

Next Post

जबलपुर रीवा एक्सप्रेस के कोच से निकला धुंआ

Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर। जबलपुर से रीवा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने से शुक्रवार 13 मार्च की सुबह ऊंचेहरा स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना करीब 11 बजे की है, जब कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत रेल कर्मचारियों को […]

You May Like