श्रावणी उपाकर्म पर धाराजी में वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ 

बागली। श्रावणी उपाकर्म के पावन अवसर पर आज सीतावन क्षेत्र के सनातनियों ने नर्मदा के पवित्र तट धाराजी घाट पर वैदिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ श्रावणी उपाकर्म संस्कार पुर्ण किया

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने दशविधि स्नान, हेमाद्रि संकल्प, सप्तऋषि पूजन, नूतन यज्ञोपवीत धारण, सूर्योपस्थान, हवन एवं पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कर्मकांड वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न किए।

सम्पूर्ण अनुष्ठान पं. कमलेश पाठक के आचार्यत्व में विधिवत सम्पन्न हुआ। इस दौरान विप्र बंधुओं ने सनातन वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए धर्म, संस्कार एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

पूजन में प्रफुल्ल पाठक, अजय शर्मा, अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा, राकेश जोशी, राकेश शर्मा, अक्षत पाठक, अथर्व दुबे, निलेश शर्मा सहित अनेक विप्र बंधुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

 

इस अवसर पर यज्ञोपवीत धारण करते हुए वैदिक मंत्र का उच्चारण किया गया—

 

ॐ यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं

प्रजापतेर्यत्सहजं पुरस्तात्।

आयुष्यमग्र्यं प्रतिमुञ्च शुभ्रं

यज्ञोपवीतं बलमस्तु तेजः।।

 

मां नर्मदा के पावन तट पर सम्पन्न इस धार्मिक आयोजन से वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। विप्र बंधुओं ने सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी विप्र बंधुओ ने धाराजी से लौटकर मैया मनोकामनेशवरी श्री मैया नर्मदा मंदिर पर माता जी के दर्शन का लाभ लिया

्॥

Next Post

बैतूल थाने में खड़े राजसात ट्रक का नंबर दूसरे ट्रक में लगाकर लकड़ी तस्करी करते युवक को पांढुरना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Fri Aug 28 , 2026
पांढुरना, सागौन की तस्करी करते जिस 407 वाहन को बैतूल जिले की पुलिस ने पांच वर्षों पूर्व पकड़ इस वाहन को राजसात किया था और आज भी यह वाहन बैतूल जिले के मुलताई पुलिस थाने में खड़े-खड़े सड रहा है,लेकिन इसी नंबर के अन्य वाहन में लकड़ी तस्करी करते बीते […]

You May Like

मनोरंजन