160 नशीले इंजेक्शन के साथ दो सौदागर गिरफ्तार 

जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर नशीले इंजेक्शन के कारोबार में दो सौदागरों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 160 नशीले इंजैक्शन एवं एक्टिवा जप्त किए गए‌।

थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि रात्रि क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा उर्दुआ मोड़ में वाहन चैकिंग के दौरान घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसई 3622 के चालक सचिन उर्फ राहुल पिता मुकेश पटेल 25 वर्ष निवासी परियट पनागर एवं पीछे बैठे गुड्डू उर्फ पुरूषोत्तम काछी पिता मिठाईलाल काछी उम्र 44 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर एक्टिवा में सफेद रंग की नायलोन के थैले में प्रतिबंधित फेनेरमाईन मेलियेट 80 एवं ब्यूप्रेनार्फिन 80 इंजेक्शन रखे मिले, उक्त प्रतिबंधित इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर दीपक जैन पिता नरेश जैन निवासी गुरूनानक वार्ड पनागर से खरीदना एवं दीपक जैन से नशीले इंजेक्शन खरीदने पर दीपक जैन के द्वारा शुभम मोटा के द्वारा इंजेक्शन भेजना बताये, आरोपी सचिन उर्फ राहुल पटैल एवं गुड्डू उर्फ पुरूषोत्तम काछी के संयुक्त कब्जे से फेनेरमाईन मेलियेट 80 नग एवं ब्यूप्रेनार्फिन 80 प्रतिबंधित इंजेक्शन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसई 3622 जप्त करते हुये चारों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी दीपक जैन एवं शुभम मोटा की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि पकडे गये दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं गुड्डू उर्फ पुरोषोत्तम के विरूद्ध ड्रग कंटोल एक्ट मारपीट चोरी के 7 अपराध तथा सचिन के विरूद्ध ड्रग कंटोल एक्ट, आर्म्स एक्ट, छेडछाड, मारपीट चोरी के 7 अपराध दर्ज है।

Next Post

रंगदारी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला 

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत संचार नगर में रंगदारी नहीं देने पर युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गौरव वाजपेयी 43 वर्ष निवासी संचार नगर माढ़ोताल ने बताया कि बीती रात अपने घर की दुकान में पत्नी नेन्सी वाजपेयी के साथ बैठा था। तभी काले […]

You May Like