बेलफास्ट, क्रिकेट के इतिहास में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जहां नॉर्दर्न आयरलैंड के नॉर्थ वेस्ट क्रिकेट यूनियन प्रीमियर लीग में बैलीस्पैलन की टीम को सिर्फ एक खराब प्रिंटर की वजह से मैच हारना पड़ गया। बारिश के कारण बाधित हुए इस मुकाबले में डीएलएस कैलकुलेशन की शीट प्रिंट न होने के कारण अंपायरों ने मेहमान टीम एग्लिंटन को विजेता घोषित कर दिया।
लीग के कड़े नियम बने हार की वजह
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार घरेलू टीम के पास कंप्यूटर, पर्याप्त इंक और चालू प्रिंटर होना अनिवार्य है। यदि किसी तकनीकी खराबी के चलते दोनों टीमों और अंपायरों को डीएलएस शीट उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है, तो मेजबान टीम को मैच छोड़ने का नियम है, जिसका खामियाजा बैलीस्पैलन को भुगतना पड़ा।
अनूठे नियम ने छीनी जीत की उम्मीद
एग्लिंटन की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई थी और लक्ष्य का पीछा करते हुए बैलीस्पैलन ने दो ओवर में 19 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश रुकने के बावजूद प्रिंटर काम न करने के कारण आगे का खेल नहीं हो सका और तकनीकी लापरवाही ने उनसे जीत का मौका छीन लिया।

