इरफान और अंजना का जयपुर के एक ही स्कूल से था नाता

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अपने खास कनेक्शन का खुलासा किया है। अंजना ने बताया कि इरफान और वह जयपुर के एक ही स्कूल में पढ़े थे।अंजना सुखानी ने इरफान खान के साथ फिल्म ‘संडे’ (2008) और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ (2013) में काम किया था। उन्होंने इरफान के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्हें काफी बाद में पता चला कि दोनों जयपुर के सेंट पॉल्स स्कूल के छात्र रहे हैं।
अंजना ने कहा, “इरफान भी जयपुर से थे और उन्होंने भी उसी स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां मैंने पढ़ाई की थी। ‘संडे’ की शूटिंग के दौरान हम बातचीत कर रहे थे और तभी हमें इस बारे में पता चला।”

उन्होंने कहा कि इरफान उनसे काफी सीनियर थे, लेकिन यह जानकर उन्हें बहुत खुशी हुई कि दोनों के बीच यह खास समानता थी। उन्होंने बताया कि ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ में उनका सिर्फ एक गाना था, इसलिए ज्यादा बातचीत नहीं हो पाई, लेकिन ‘संडे’ के दौरान वह इरफान के साथ अक्सर बातचीत करती थीं। इरफान खान की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए अंजना ने कहा, “वह शानदार कलाकार थे। उनकी आंखें बहुत कुछ कह देती थीं। उन्हें ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी, उनकी आंखें ही भावनाओं को व्यक्त कर देती थीं।” उन्होंने कहा कि इरफान खान को आज भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री याद करती है और हर कोई उन्हें मिस करता है।

.....

Next Post

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला की मौत

Thu Aug 6 , 2026
सरई : सरई थाना क्षेत्र के समीपी ईटमा गांव में आज सुबह महिला अपने परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई करने जा रही थी कि इसी दौरान तेज चमक-गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जहां महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के […]

You May Like