यादव ने होली पर्व की दी शुभकामनाएं

भोपाल, 14 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रंगों के पर्व होली की सभी को हार्दिक बधायी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया ‘उल्लास, स्नेह और रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की जीत का प्रतीक पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, समरसता और स्नेह की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे। आप सभी पर भगवान श्री नारायण जी की कृपा बनी रहे, यही प्रार्थना करता हूं।’

 

Next Post

रुपये का प्रतीक हटाना क्षेत्रीय अन्ध राष्ट्रवाद:निर्मला सीतारमण

Fri Mar 14 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल पेश किये जाने वाले बजट दस्तावेज में भारतीय रुपये के प्रतीक चिन्ह को तमिल अक्षर “रु” से बदलने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ द्रमुक को आड़े हाथों लेते हुये गुरुवार रात इसे क्षेत्रीय अंधराष्ट्रवाद करार दिया और कहा कि यह प्रतीकवाद से […]

You May Like